महिला हॉकी टीम ने अर्जेंटीना की जूनियर टीम से खेला ड्रॉ

ब्यूनस आयर्स। शर्मिला देवी और दीप ग्रेस इक्का के एक-एक गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने अर्जेंटीना दौरे की शुरुआत मेजबान जूनियर टीम के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ के साथ की। बराबरी के मुकाबले में भारत के लिये युवा स्ट्राइकर शर्मिला (22वां) और अनुभवी इक्का (31वां मिनट) ने गोल दागे।  अर्जेंटीना के लिये पाउला सांटामारिना (28वां) और ब्रिसा ब्रगेसेर (48वां) ने गोल किये। भारतीय टीम कोरोना वायरस महामारी के कारण करीब एक साल बाद अंतर्राष्ट्रीय मैच .......

बॉक्सिंग फेडरेशन अध्यक्ष की मांग, ओलम्पिक तैयारी में जुटे खिलाड़ियों को लगे टीका

नई दिल्ली। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अजय सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और खेल मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिखकर कहा है कि ओलंपिक की तैयारियों में जुटे खिलाड़ियों को प्राथमिकता के आधार पर कोरोना का टीका लगाने की व्यवस्था की जाए।  सिंह ने पत्र में कहा है कि खिलाड़ियों को जल्द से जल्द टीका लगाने से वे बिना मानसिक परेशानी के तैयारियां कर सकेंगे। उनके साथ जुड़े सपोर्ट स्टाफ को भी टीका लगाया जाए। इससे न सिर्फ खिलाड़ियों .......

तेजस्विनी सावंत 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन ट्रायल में बनीं विजेता

नई दिल्ली। अनुभवी भारतीय निशानेबाज तेजस्विनी सावंत सोमवार को डॉ. कर्णी सिंह निशानेबाजी परिसर में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन 'टी 1' ट्रायल में पंजाब की अंजुम मौदगिल को पछाड़ते हुए विजेता बनीं। ओलम्पिक कोटा हासिल करने वाली दो निशानेबाजों के मुकाबले में पूर्व विश्व चैम्पियन महाराष्ट्र की तेजस्विनी ने क्वालीफाइंग में 1171 अंक हासिल करने के बाद फाइनल में 458.7 अंक हासिल किए। क्वालीफाइंग में 1167 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं अ.......

अब एक समय में केवल एक ही टूर्नामेंट पर अपना ध्यान लगाएंगे रोहन बोपन्ना

नई दिल्ली। घुटने की परेशानी के कारण छह महीने तक टेनिस कोर्ट से दूर रहे देश के टॉप युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना अब एक समय में केवल एक ही टूर्नामेंट पर अपना ध्यान लगाएंगे। 39वें स्थान पर मौजूद बोपन्ना और 63वें स्थान पर मौजूद दिविज शरण एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं जो वर्तमान में युगल रैंकिंग में टॉप 100 में जगह बनाए हुए हैं। महामारी के दौर में भी सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना शांत नहीं बैठे। एटीपी का नया सीज़न मंगलवार पांच जनवरी को खत्म हो गय.......

गुल्ली-डण्डे और कंचे की भी होंगी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप

नियमों को कराया जा रहा रजिस्टर्ड, बनाए जाएंगे खेल संघ लट्टू और पिट्ठू जैसे खेलों को नया जीवन देने का उठाया बीड़ा  खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। गुल्ली डंडा, कंचे, पिट्ठू और लट्टू अब गली मोहल्ले के खेल नहीं रहेंगे। निकट भविष्य में कबड्डी और खो-खो की तरह इन खेलों के राज्य और राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले कराए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए न सिर्फ इन खेलों के नियमों को रजिस्टर्ड कराकर आधिकारिक रूप दिया जा रहा है बल्कि जल्द .......

तीन फरवरी को होगा भारतीय मुक्केबाजी महासंघ का चुनाव

निवर्तमान अध्यक्ष अजय सिंह को आशीष शेलार की चुनौती नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) अपना चुनाव तीन फरवरी को कराएगा। पिछले साल सितंबर से ही चुनावी प्रक्रिया कोरोना महामारी के चलते दो बार स्थगित की जा चुकी है। इस देरी के कारण उत्तर प्रदेश एमेच्योर मुक्केबाजी संघ ने इस मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय से हस्तक्षेप की मांग की। अदालत ने पिछले महीने याचिका की सुनवाई के बाद बीएफआई से चुनावी कार्यक्रम सौंपने को कहा। शुक्रवार को हुई.......

पहले सैनिटाइजेशन हुए पहलवान, फिर मैट पर उतरे

सीनियर स्टेट रेसलिंग चैम्पियनशिप चण्डीगढ़। लॉकडाउन के बाद चंडीगढ़ में पहली बार हुए रेसलिंग मुकाबले कुछ अलग थे। कोरोना के चलते नियमों का पालन करते हुए मुकाबले से पहले मैट के साथ ही 70 पहलवानों को भी सैनिटाइज किया गया। पहलवानों का कहना था कि सोचा भी नहीं था कि एक दिन ऐसा भी आएगा, जब इतने कड़े नियम हो जाएंगे। चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में सीनियर स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप का सुबह 10 बजे आगाज हुआ। दोपहर तीन बजे तक मुकाबले ह.......

टोक्यो ओलम्पिक तक भारतीय मेंस हॉकी टीम के एनालिटिकल कोच होंगे ग्रेग क्लार्क

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ओलंपियन ग्रेग क्लार्क को टोक्यो ओलम्पिक खेलों तक भारतीय मेंस हॉकी टीम का नया एनालिटिकल कोच नियुक्त किया गया है। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। क्लार्क इस महीने नैशनल कैंप में टीम से जुड़ेंगे। वह इससे पहले 2013-14 में भारतीय जूनियर मेंस टीम के कोच रह चुके हैं। तब भारतीय टीम ने सुल्तान जोहोर कप जीता था और नई दिल्ली में 2013 में एफआईएच जूनियर वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। वह 2017 से 2020 तक कनाडा की.......

रग्बी में चाय बागान की मजदूर बेटियों का कमाल

समाज का नज़रिया बदलना जरूरी खेलपथ प्रतिनिधि कोलकाता। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि सुदूर और पिछड़े चाय बागान इलाक़े में पैदा होकर एक खेल के सहारे मैं अपने गांव, परिवार, राज्य और देश का नाम रोशन करूंगी। यह सब एक सपने जैसा लगता है। खेल-खेल में खेले जाने वाले खेल से मेरी ही नहीं, इलाक़े की कई लड़कियों की क़िस्मत बदल रही है। इस खेल ने हमारे सपनों को पंख दिए हैं। जी हां रग्बी जैसे खेल में चाय बागान के मजदूरों की बेटियां देश-दुनिया में धमाल.......

पांच जनवरी से शुरू होगा भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शिविर

नई दिल्ली। कप्तान मनप्रीत सिंह और गोलकीपर पीआर श्रीजेश सहित भारतीय पुरुष हॉकी के 33 कोर संभावित खिलाड़ी तीन हफ्ते के ब्रेक के बाद मंगलवार से बंगलूरू में शुरू हो रहे राष्ट्रीय शिविर में लौटेंगे। शिविर का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के परिसर में किया जाएगा। साई और हॉकी इंडिया की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार ट्रेनिंग दोबारा शुरू करने से पहले कोर समूह के खिलाड़ी 14 दिन के अनिवार्य क्वारंटाइन पीरियड से गुजरेंगे। मुख्य कोच ग्राहम .......